{"_id":"0bd2f216381aa926068d4f6a46dc32aa","slug":"police-found-the-kidnappers-took-action-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहर्ताओं पर कार्रवाई को लेकर एसपी से मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहर्ताओं पर कार्रवाई को लेकर एसपी से मिले
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Mon, 26 Oct 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
इसमें गत दिनों अपह्त प्रदीप मिश्र के मामले में गोपीगंज पुलिस की उदासीनता पर नाराजगी जताई गई। उसके बाद संगठन के जिलाध्यक्ष आशीष दूबे के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक आवास पर एसपी एके राय से मिलकर ठोस कदम उठाने की मांग की। आरोप लगाया कि इस प्रकरण में गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज है लेकिन थानाध्यक्ष की उदासीनता से ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। चेतावनी दी कि अविलंब कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन के लोग सड़क पर उतरने के लिए विवश होंगे। इस मौके पर शिवम शुक्ला समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन