फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Current workers from being killed and two scorched

करंट लगने से मजदूर की मौत, दो झुलसे

Tue, 26 Apr 2016 01:13 AM IST
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 26 Apr 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Current workers from being killed and two scorched
बिजली - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली अंतर्गत पकरी रेलवे फाटक से दो सौ मीटर पश्चिम सालिमपुर में सोमवार को दोपहर रेलवे ट्रैक पर विद्युतीकरण के दौरान करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि दो श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसा उस समय हुआ जब श्रमिक खंभा गाड़ रहे थे और असंतुलित होने पर वह ऊपर से गुजर रहे तार से स्पर्श हो गया।
विज्ञापन


भदोही और मोढ़ स्टेशनों के मध्य विद्युतीकरण का कार्य कराया जा रहा है। सोमवार को दोपहर 12.20 बजे झारखंड निवासी तीन मजदूर विक्रम मुंडे (35), पुनीत नयन (30) और जगबंधु (25) भारी एंगल वाले खंभे को रेलवे ट्रैक पर लगाने का कार्य कर रहे थे। निजी अस्पताल में उपचाराधीन मजदूरों के एक साथी मजदूर ने बताया कि वह लोग जमीन में गड्ढा खोदकर खंभा गाड़ने का प्रयास कर रहे थे कि इसी दौरान खंभे का संतुलन बिगड़ जाने से खंभा ट्रैक पर से गुजर रहे बिजली तारों से छू गया। इससे तीनों को जोरदार करंट लगा और विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वह दोनों  झुलस गए।
विज्ञापन


घटना से मजदूरों में अफरातफरी मच गई। साथ काम कर रहे अन्य मजदूर झुलसे मजदूरों को लेकर महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से दो मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि शव पीएम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि सिक्का इंजीनियरिंग कंपनी को कार्य का ठेका मिला है। सोमवार को कंट्रोल से 11.25 से 12.25 बजे के बीच खंभा लगाने की अनुमति ली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed