फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   chitfund company

लाखों लेकर भागी चिटफंड कंपनी

Wed, 26 Jul 2017 01:26 AM IST
bhadohi news
bhadohi news Updated Wed, 26 Jul 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
chitfund company
पुल‌िस से श‌िकायत करने पहुंचे
18 महीने तक 50 रुपये प्रतिदिन जमा कराकर 31 हजार रुपये देने का वादा करने वाली चिट फंड कंपनी के संचालक कार्यालय में ताला लगाकर भाग गए। पैसे देकर फंसे लोग अब इधर-उधर भटक रहे हैं। ठगी के शिकार लगभग एक दर्जन नागरिक पैसा दिलाने और कंपनी संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर मंगलवार को कोतवाली पहुंचे। हालांकि अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

औराई रोड हनुमान बाग निवासी पवन कुमार मोदनवाल ने बताया कि कुछ महीने पूर्व रजपुरा में एक चिट फंड कंपनी का कार्यालय खुला था। संचालकों ने कहा था कि 18 माह की योजना है। हर रोज 50 रुपये देना है। योजना पूरी होने पर निवेशक के 27 हजार रुपये जमा हो जाएंगे, जिसके बदले कंपनी उन्हें 31 हजार रुपये लौटाएगी। बताया कि लोगों को बाकायदा प्रमाण पत्र वितरित किए गए थे। उन्होंने संचालकों के नाम और फोन नंबर देते हुए बताया कि कुछ लोग जो किस्त पूरी कर चुके थे, वे भुगतान की मांग कर रहे थे। लेकिन, कंपनी के लोग हीलाहवाली कर रहे थे। इस बीच सोमवार को कंपनी का कार्यालय ही बंद हो गया।       इस बाबत कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि कुछ लोग मौखिक सूचना देने आए थे। उनसे तहरीर देने को कहा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निवेशकों में अधिकतर मेहनत मजदूरी करने वालेे और दूकानदार हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed