फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Burglars broke the lock of the gate of the Grameen Bank

ग्रामीण बैंक के गेट का चोरों ने तोड़ा ताला

Mon, 21 Mar 2016 01:20 AM IST
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 21 Mar 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Burglars broke the lock of the gate of the Grameen Bank
क्राइम
हौसला बुलंद चोरों ने शनिवार की रात कोइरौना थानाक्षेत्र के कटरा बाजार स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक का ताला चटका दिया। हालांकि वह कुछ ले जाने में सफल नहीं हुए। खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बैंक प्रबंधक समेत कटरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बैंक में प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी कामकाज हुआ। तय समय के बाद बैंक बंद होने के बाद सभी कर्मचारी और अधिकारी घर चले गए। शनिवार की देर रात चोरों ने बैंक के मुख्य गेट का ताला चटकाने के बाद अंदर स्ट्रांग रूम का भी ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन


लेकिन वह लॉकर का ताला नहीं तोड़ सके। रकम पर हाथ साफ करने का उनका मंसूबा पूरा नहीं हो सका।  बैंक में चोरी तो नहीं हुई लेकिन सुरक्षा को लेकर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रविवार सुबह बैंक में समाचार पत्र देने के लिए पहुंचे समाचार पत्र विक्रेता ने बैंक का मुख्य द्वार खुला देखा तो कटरा बाजार में रहने वाले बैंक के एक कर्मचारी को सूचना दी।

कर्मचारी ने बैंक मैनेजर को ताला टूटने की खबर दी। तब तक बैंक का ताला टूटने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मैनेजर विमल कुमार दूबे मौके पर पहुंचे और बैंक का अवलोकन किया। बताया जा रहा है कि बैंक में सभी सामान सुरक्षित है।


प्रबंधक विमल कुमार दूबे ने बताया कि चोर लॉकर न टूटने से घटना को अंजाम नहीं दे सके। बैंक में सभी सामान सुरक्षित है। कटरा चौकी इंचार्ज रमेश यादव ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed