{"_id":"5c74302fbdec224db852781d","slug":"91551118383-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो के धक्के से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो के धक्के से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौरी। भदोही-बाबतपुर मार्ग पर रोटहां गांव के समीप रविवार की रात बोलेरो के धक्के से गंभीर रूप से घायल हुए साइकिल सवार अधेड़ की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल का इलाज वाराणसी में कराया जा रहा था।
रविवार देर रात निदूर गांव निवासी वीरेंद्र कहार (54) साइकिल से घर जा रहे थे। दो दिन पहले रोटहां के पास हुए विस्फोट में सड़क पर बिखरे ईंट-पत्थरों से टकराकर वह असंतुलित हो गए। उसी बीच भदोही की ओर से आ रही बोलेरो की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां देर रात इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पत्नी सरस्वती देवी समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। जहां परिजनों में कोहराम मचा रहा। मृतक दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उधर बोलेरो चालक घटना के बाद भागने में सफल रहा।
रोटहां विस्फोट के बाद राहत कार्य में लगीं टीमों ने मलबा हटाया, लेकिन ईंट-पत्थरों के टुकड़ों से पटे भदोही-बाबतपुर मार्ग को पूरी तरह साफ नहीं किया गया। घटना के बाद लोगों में चर्चा रही कि अगर सड़क साफ कर दी गई होती तो शायद यह नौबत न आती और साइकिल सवार की जान बच सकती थी।