{"_id":"5c5dce49bdec22739c3fe4ea","slug":"91549651529-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर नाबालिग से यौन शोषण (एक अन्य खबर)","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर नाबालिग से यौन शोषण (एक अन्य खबर)
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज (भदोही)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को नाबालिग के यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी उसी गांव का निवासी बताया गया है। मामला थाने पहुंचने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गांव निवासी नाबालिग का स्वजातीय युवक किशोरी से प्रेम करता था। उससे विवाह का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने लगा। जब इसकी जानकारी लड़की के परिजनो को हुई तो मामला बढ़ गया। किशोरी के घर वाले युवक पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगे। उधर युवक के पिता ने शादी की बात से साफ इंकार करने के बाद लड़की के पिता ने लड़के के खिलाफ गोपीगंज थाने में तहरीर दी। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने युवक को तत्काल हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही थी।
--
वाहन की चपेट में आकर युवक घायल
औराई (ब्यूरो)। शुक्रवार को देर रात घोसिया में भारतीय स्टेट बैंक के सामने अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे औराई थानाध्यक्ष सुनील दत्त दूबे लहुलुहान हालत मे घायल को अपनी वाहन से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उसकी नाजुक हालत देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।