{"_id":"5c02d8bcbdec22414a2af7c8","slug":"91543690428-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल पर लटका ताला, अभिभावकों का प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल पर लटका ताला, अभिभावकों का प्रदर्शन
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंज। थाना क्षेत्र के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्रा से छेड़खानी का मामला शनिवार को भी गर्म रहा। दूसरे दिन स्कूल पर एक भी बच्चा जहां पढ़ने के लिए नहीं पहुंचा, वहीं शिक्षक भी गायब रहे। ग्रामीणों ने आरोपी अनुदेशक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
बृहस्पतिवार शाम को आठवीं की एक छात्रा के साथ अनुदेशक ने छेड़खानी की थी। उक्त प्रकरण में छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अनुदेशक के खिलाफ पाक्सो एक्ट संग विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को भी उक्त घटना को लेकर गांव और स्कूल में गहमागहमी का माहौल रहा। ग्रामीणों संग अभिभावकों ने अनुदेशक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। सूचना पर एसओ ऊंज मौके पर पहुंचे और गिरफ्तारी का आश्वासन देकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत कराया। वहीं दूसरी ओर विद्यालय पर ताला लटका रहा और एक भी बच्चे पढ़ने के लिए नहीं आए। प्रदर्शन करने वालों में जयप्रकाश श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, संजय कुमार, अवनीश कुमार, सतीश कुमार, इंद्र कुमार यादव, अनिल सिंह, रामधारी, फूलचंद यादव, शेष नारायण पांडेय, राजीव कुमार, अमित कुमार, संध्या देवी, सीमा देवी आदि रहीं।