फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   खंभे से भिड़ी कार, बाल बाल बचे सवार

खंभे से भिड़ी कार, बाल बाल बचे सवार

Tue, 04 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खंभे से भिड़ी कार, बाल बाल बचे सवार
भदोही।
विज्ञापन

सोमवार को तड़के विंध्याचल से जौनपुर की ओर जा रही एक कार नगर के तकिया कल्लन शाह जामा मस्जिद के सामने बिजली के खंभे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोटें आईं। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

मिर्जापुर में किसी वैवाहिक कार्यक्रम से लोग दो कार से जौनपुर लौट रहे थे। भोर में स्विफ्ट कार जामा मस्जिद के सामने पहुंची ही थी कि चालक को झपकी लग गई, जिससे उसने स्टीयरिंग पर नियंत्रण खो दिया और सड़क के किनारे खंभे को जोरदार टक्कर मार दी। लोगों ने बताया कि रफ्तार तेज होने से कार की अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना से तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घर के बाहर भागे। हालांकि अंदर सवार लोगों को सुरक्षित देखकर लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान उनके साथ पीछे पीछे आ रही कार की मदद से लोग आगे रवाना हो सके। जबकि चालक यहीं रुक कर कार को स्थानीय लोगों के सहयोग से बाहर निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed