फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   लेखपाल से मारपीट में परऊपुर के प्रधान गिरफ्तार

लेखपाल से मारपीट में परऊपुर के प्रधान गिरफ्तार

Mon, 29 Apr 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
लेखपाल से मारपीट में परऊपुर के प्रधान गिरफ्तार

विज्ञापन
सुरियावां। थानाक्षेत्र के परऊपुर गांव में लेखपाल के साथ मारपीट के मामले में ग्राम प्रधान दिनेश सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रविवार को पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। इससे गांव में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई।

प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी को लेकर पहले ही सुर्खियों में रहे परऊपुर के ग्राम प्रधान दिनेश सिंह ने शनिवार को लेखपाल राजकुमार यादव के साथ मारपीट कर ली थी। लेखपाल का कहना था कि उसे प्रधान की ओर से खलिहान की जमीन पर अवैध निर्माण कराने की शिकायत मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो निर्माण होता पाया गया। उसे रोकने पर ग्राम प्रधान और उनके परिवार वालों ने मारपीट कर रजिस्टर फॉर्म और मोबाइल छीनकर बंधक बना लिया। खबर मिलने पर लेखपाल संघ के जिला एवं तहसील पदाधिकारी थाने पर पहुंच गए। तहरीर पर पुलिस ने प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त दुबे ने परऊपुर गांव में दबिश देकर प्रधान को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed