फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   तालाब पर बने नौ आवासीय भवनों पर गरजा बुलडोजर

तालाब पर बने नौ आवासीय भवनों पर गरजा बुलडोजर

Mon, 08 Apr 2019 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
तालाब पर बने नौ आवासीय भवनों पर गरजा बुलडोजर
विज्ञापन

ज्ञानपुर। सुरियावां थाना क्षेत्र के विशौली कृपालपुर गांव में सोमवार को तहसील प्रशासन ने तालाब की जमीन पर बने नौ आवासीय भवनों को ध्वस्त कर दिया। इससे गांव में खलबली मच गई, हालांकि टीम ने तीन घरों में शादी होने से परिवार वालों मोहलत दे दी।
गांव निवासी जगदीश प्रसाद शुक्ल ने गांव के तालाब गाटा संख्या 155, 156, 259 पर हुए कब्जे के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट दायर की थी। कोर्ट ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उसी क्रम में सोमवार को तहसीलदार देवेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस बल टीम गांव में पहुंची और बुलडोजर लगाकर नौ लोगों के आवासीय भवनों को गिरा दिया। जिनके भवन गिराए गए उनमें संतोष कुमार तिवारी, सुरेश कुमार तिवारी, लाल तिवारी, केदारनाथ तिवारी, शिव शंकर तिवारी, कामता प्रसाद, मातादीन ठाकुर, पंचलाल, पवन कुमार आदि शामिल रहे। अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई से गांव में खलबली मच गई। जिन लोगों के घर गिरे उनका आरोप था कि बिना बताए ही कार्रवाई कर दी गई। इस स्थिति में अब वे कहां जाएंगे। विश्वंभर नाथ तिवारी, ठाकुरदीन और ओंकारनाथ के घर में शादी होने के कारण उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया तो तहसीलदार ने दरियादिली दिखाते हुए तीनों को 15 मई तक की मोहलत दी। इस दौरान कई थानों की पुलिस के साथ हलका लेखपाल, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खुले आसमान के नीचे आए, नहीं थम रहे आंसू
ज्ञानपुर। प्रशासन की ओर से सोमवार को विशौली कृपालपुर में की गई कार्रवाई से कई परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन यापन को विवश हो गए। मातादीन प्रजापति, ठाकुरदीन, कड़ेदीन प्रजापति, पंच लाल, लाल जी, सोनू, जैसराज, रामजी, पवन कुमार, शिव शंकर, अजय ने बताया कि उन्हें फरवरी में पट्टे के लिए आवदेन कराया गया, लेकिन अब तक जमीन नहीं मिली। तपती गर्मी, उमस और चिलचिलाती धूप में बेघर हुए लोगों की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपालों पर भी हो कार्रवाई
ज्ञानपुर। तालाबों की भूमि पर कब्जा दिलाने में लेखपालों की भूमिका अहम होती है। ग्रामीणों ने कहा कि एक से दो दशक पूर्व गाढ़ी कमाई से आवास बनाने वालों के सामने उसे जमींदोज किया गया। प्रकरण में दोषी लेखपालों पर भी कार्रवाई की जाए। क्षेत्रीय लेखपाल जानते हुए भी अंजान बने हैं। आरोप है कि हथेली गरम होते ही लेखपाल चुप्पी साध लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed