{"_id":"5c02d8f2bdec224143674350","slug":"81543690482-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेराफेरी से भूमाफियाओं ने हथियाई जमीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेराफेरी से भूमाफियाओं ने हथियाई जमीन
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। डीघ ब्लॉक के चार गांवों में अभिलेखों की हेराफेरी से कब्जा की गई जमीनों का जिन्न एक बार फिर बाहर निकलने लगा है। करीब 150 बीघे सरकारी जमीन पर भूमाफिया कब्जा जमाए हैं। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने मुख्यमंत्री और डीएम को प्रार्थना पत्र देकर अवैध ढंग से हुए पट्टा आवंटन को निरस्त करने की मांग की है।
सरकारी जमीनों पर अवैध तरीके से कब्जा जमाए भूमाफियाओं पर सख्ती के लिए प्रदेश सरकार की गठित एंटी भू-माफिया टास्कफोर्स बेदम हो चुकी है। गिने-चुने स्थानों पर कार्रवाई को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर सरकारी जमीनों पर अब भी भूमाफिया काबिज हैं। कुछ तो सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर लेते हैं तो कुछ फर्जी अभिलेख बनवाकर पट्टा आवंटन आदि कराकर खेल कर दिया है। जहां खाली जमीन मिलती है, वे अपनी नजर गड़ा देते हैं। ऐसा ही नवधन, बड़ागांव, सुधवैं और गोधना गांव के कागजों में हेराफेरी कर करोड़ों की कीमत की जमीनों पर भूमाफिया कब्जा किए हैं। शनिवार को मामले ने तब तूल पकड़ा जब ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने निगरानी समिति की बैठक के बाद डीएम को प्रार्थना पत्र दिया जबकि उसकी एक कापी सीएम को भेजी। उन्होंने प्रार्थना पत्र में डीएम से कहा कि चारों गांवों में आवंटित पट्टे की जांच कराकर कार्रवाई की जाए। उन्होंने अनुमान जताया कि करीब दो सौ करोड़ की जमीनों पर भूमाफियाओं का कब्जा है। अपर जिलाधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।