फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   हाईवे पर लूट-हत्या करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

हाईवे पर लूट-हत्या करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Fri, 08 Dec 2017 12:58 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर लूट-हत्या करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
तीन सदस्य गिरफ्तार
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

हाईवे पर हत्या व लूटपाट करनेवाले गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस व क्राइम ब्रांच ने बुधवार की रात ऊंज क्षेत्र में नवधन पुलिया के पास मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। बदमाशों की फायरिंग से कोई हताहत नहीं हुआ पर उनके दो साथी फरार हो गए। जिन पर इनाम घोषित कर दिया गया है।
तीन नवंबर की रात बदमाशों ने औराई क्षेत्र में हाईवे पर एक ट्रक को रुकवाया व चालक संजय यादव की हत्या कर दी साथ ही खलासी राकेश यादव को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गिरोह ने दोनों के पास 11 हजार रुपये लूट लिए थे। घटना की जांच क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम कर रही थी।
विज्ञापन

बुधवार की रात पुलिस टीम की ऊंज थानाक्षेत्र के नवधन गांव की पुलिया के समीप बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलाई पर कोई घायल नहीं हुआ। इस दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों में इलाहाबाद के हंडिया थानाक्षेत्र के बीरापुर उपरदहां निवासी संदीप चौहान पुत्र उमराव चौहान, उधव चौहान पुत्र हेमराज चौहान और नहरपुर गांव निवासी सोनू कनौजिया पुत्र रतिलाल कन्नौजिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों 3 नवंबर को ट्रक चालक की हत्या और लूट की बात कबूल की है। बताया कि मारपीट के दौरान चालक बेहोश हो गया तो हम लोगों ने उसे छोड़ दिया व खलासी से भी पैसे छीन लिए थे। गिरोह बुधवार की रात भी शिकार की तलाश में नवधन पुलिया पर जुटा था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए नकद 5200 रुपये, दो तमंचे, दो कारतूस, एक खोखा, टार्च, घटना में प्रयुक्त गमछा, मोटर साइकिल और चार मोबाइल सेट बरामद हुए। एसपी ने फरार दोनों बदमाशों पर इनाम घोषित किया है। बदमाशों ने दो अन्य घटनाओं में भी संलिप्तता की बात स्वीकार की है। इलाहाबाद और भदोही के विभिन्न थानों में इन पर लूट, हत्या, मारपीट, हत्या के प्रयास, जालसाजी समेत कुल 15 मामले दर्ज हैं। गैंग का एक सदस्य सूरज चौहान पुत्र सूबेदार चौहान किसी अन्य मामले में गत 19 नवंबर को हंडिया पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जो वर्तमान समय में नैनी जेल में बंद है।

ऐसे करते थे वारदात
बदमाशों के मुताबिक गिरोह में पांच लोग हैं। गैंग का मुखिया टार्च दिखा कर रात में ट्रकों को रोकता है और अपनी बातों में फंसा कर चालक को सुनसान जगह पर ले आता है जहां पहले से मौजूद उसके साथी चालक के गले में गमछा डाल कर उसे गिरा देते है और उसे मारपीट कर उससे पैसे छीन लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed