{"_id":"5c704561bdec2237d6014af4","slug":"71550861665-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की गुमशुदगी के मामले बढ़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। जिले में पिछले छह माह से बच्चों के लापता होने के मामले बढ़ रहे हैं। इनमें कुछ बच्चे तो ऐसे हैं जो परिवारीजनों और पुलिस की तलाश के बाद मिल गए हैं। जबकि कुछ बच्चों का अब तक पता नहीं लग सका है। जिगर के टुकड़ों के गायब होने से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इनके घरों में मातम जैसा माहौल है। दरोपुर के सभासद जयप्रकाश यादव के घर में बीते सात माह से मातम का माहौल है। कारण उनके 11 वर्ष का मूक बधिर पुत्र घर से ही लापता हो गया था, जो अब तक नहीं मिला। कोतवाली में 27 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज है लेकिन उसका पता नहीं लग सका है, जिससे उसकी मां और बहनेें बीमार हो गई हैं। 26 जनवरी को मदरसा अरबिया मदीनतुल इल्म पीरखांपुर गए बच्चे लापता हो गए। मो. कैफ (15), मो. तौहीद (13), मो. फुरकान (13) और मो. उस्मान (11) न तो मदरसा पहुंचे और घर नहीं लौटे। इनकी गुमशुदगी दर्ज करते हुए पुलिस ने सूचना को वाट्सएप पर शेयर किया तो चार दिन बाद इनका पता चल गया। परिजन उन्हें वाराणसी जीआरपी के संरक्षण से घर ले आए। इसी प्रकार 13 जनवरी को पचवल (जौनपुर) से भदोही नगर स्थित एमए समद इंटर कालेज में परीक्षा देने के लिए घर से निकला अभिषेक दूबे लापता हो गया। खोजबीन करने पर चौथे दिन वह धौरहरा पुल के पास गुमसुम हाल में मिला। बीते 18 फरवरी को सेंट मेरीज स्कूल का छात्र अभय यादव पुत्र राम उजागीर निवासी घोरहां सुरेरी (जौनपुर) विद्यालय आया था लेकिन घर नहीं लौटने से परिवार वाले परेशान हैं। सुरेरी थाने में मुकदमा दर्ज है लेकिन चार दिन बाद भी उसका पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।