{"_id":"5c61b969bdec2225060d82e0","slug":"71549908329-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार उचक्कों ने छीना डेढ़ लाख,हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार उचक्कों ने छीना डेढ़ लाख,हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर/गोपीगंज। गोपीगंज नगर के फूलबाग में सोमवार को किराना दुकान के समीप एक व्यक्ति से दिनदहाड़े डेढ़ लाख रुपये की छिनैती हो गई। पैसे से भरा बैग लेकर वह किराना दुकान में बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने जा रहे थे कि उसी समय बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो युवकों ने बैग छीन लिया और फरार हो गए। उनकी यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
फूलबाग मोहल्ला स्थित बरनवाल प्रोविजन स्टोर की दुकान रामजी बरनवाल चलाते हैं। जहां ऊंज थाना क्षेत्र के ताराशंकर द्विवेदी अपने चाचा आद्या प्रसाद द्विवेदी के साथ मारुति कार से स्टेट बैंक शाखा गोपीगंज से एक लाख निकालकर किराना की दुकान पर पहुंचे और सामान लेने के लिए जैसे ही दुकान में जाने लगे तभी पहले से ही घात लगाकर पीछा कर रहे उचक्कों ने रुपये से भरे बैग को उनके हाथ से छीन लिया और फरार हो गए। बैग में रुपये के साथ अन्य जरूरी कागजात भी थे। शोरगुल के बाद भुक्तभोगी सहित अन्य लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं लग सके। घटनास्थल पर भीड़ लगने के साथ काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति बन गई। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चौकी इंचार्ज सुशील कुमार तिवारी दलबल के साथ पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर सहित क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई। पुलिस के मुताबिक फुटेज में बदमाशों की पहचान कर शीघ्र ही शि कंज में आने की बात कही गई। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना था कि बाइक के साथ संदिग्ध युवक को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। पीड़ित ने बैग में डेढ़ लाख नकद और जरूरी कागजात होने की तहरीर कोतवाली में दी है।