{"_id":"5c5095cfbdec224bc356e92a","slug":"71548785103-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबियों ने होटल पर मचाया उत्पात,तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबियों ने होटल पर मचाया उत्पात,तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक होटल में देर रात शराबियों ने जमकर उत्पात मचाया और पैसे के लेनदेन को लेकर दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। इससे अफरातफरी मच गई।
बताया जाता है कि शराबियों ने नशे की हालत में पहुंचकर होटल में खाना खाया और पैसे की मांग करने पर दुकानदार से विवाद कर लिया। बढ़ते विवाद के बीच शराबियों ने दुकानदार की जमकर पिटाई कर घायल कर दिया। इतने पर भी मन नहीं भरा तो रखे सामानों, कुर्सी-मेज को तोड़ कर नष्ट कर दिया। हंड्रेड डायल पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंच सकी। काफी देर बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक शराबी भागने में सफल रहे। मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। बताया गया कि ठीक बगल में ही शराब की दुकान होने के कारण आए दिन ऐसी स्थिति का सामना दुकानदारों, होटल संचालकों और बस अड्डे पर खड़े होकर वाहनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को जलालत झेलनी पड़ती है। सभासद नरेंद्र दुबे, अनीस अख्तर, फिरोज खां आदि ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।