फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पटाखा दुकानों की जांच पड़ताल

पटाखा दुकानों की जांच पड़ताल

Thu, 25 Oct 2018 01:10 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
पटाखा दुकानों की जांच पड़ताल
भदोही। ज्ञानपुर के पुरानी बाजार में पटाखा बनाते समय हुए विस्फोट की घटना के बाद जिला प्रशासन सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश एस के निर्देश पर बुधवार की शाम कोतवाल नवीन कुमार तिवारी ने नगर के दो लाइसेंसी पटाखा विक्रेताओं के यहां जांच-पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने मानक व दिशा-निर्देशों के दायरे में पटाखा बेचने का निर्देश दिया। मंगलवार को ज्ञानपुर में पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया था, जिससे तीन लोग झुलस गए थे। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने पटाखा बनाने और भंडारण में मानकों का गंभीरता से पालन कराने के निर्देश दिया। इसी क्रम में कोतवाल ने मखदुमपुर में मेराज की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान कोई अनियमितता नहीं पाई गई। इसी प्रकार दरोपुर में सादिक की दुकान की भी जांच की। स्टाक रजिस्टर से मिलान करने के साथ निर्देशों का पालन करने की चेतावनी दी। कोतवाल ने बताया कि भदोही नगर में पटाखा बनाने का कोई लाइसेंस निर्गत नहीं है। लोगों से आग्रह किया कि यदि कहीं कोई पटाखा बनाने की जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed