{"_id":"5bbe4af1867a552852435ae2","slug":"71539197681-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा के किनारे मिला शव, हडकंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगा के किनारे मिला शव, हडकंप
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। गोपीगंज थानाक्षेत्र के जगदीशपुर-गोपालपुर गांव के मध्य बुधवार सुबह गंगा के किनारे एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घंटों मशक्कत के बाद शव का शिनाख्त नहीं हो सका।
बुधवार सुबह शौच के लिए ग्रामीण गंगा के किनारे 30 वर्षीय युवक का शव देख अवाक रह गए। ग्रामीणों ने यूपी 100 पर फोन कर जानकारी दी। यूपी-100 पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद कोतवाली प्रभारी शेषधर पांडेय को सूचित किया। कोतवाल ने घंटे भर से अधिक समय तक शव के शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि शव पांच से छह दिन पूर्व का है। पोस्टमार्टम के बाद समझ आएगा कि उसकी हत्या कर फेंकी गई है या आत्महत्या की गई है। आशंका जताई जा रही है कि शव को गंगा में फेंका गया है। बताते चलें कि दो सप्ताह पूर्व इसी तरह मूलापुर गांव के समीप एक शव मिला थी।