फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   किशोरी से दुराचार के आरोप में दो पर मुकदमा

किशोरी से दुराचार के आरोप में दो पर मुकदमा

Mon, 20 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से दुराचार के आरोप में दो पर मुकदमा
भदोही। कोतवाली अंतर्गत एक किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजिकृत किया है। आरोप है कि किशोरी को दो लोगों ने अगवा कर उसके साथ दुराचार किया। पीड़ित किशोरी को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। किशोरी कक्षा आठ की छात्रा बताई जा रही है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही मामले में प्रभावी कार्रवाई करेगी।तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गत दिनों किशोरी को स्कूल जाते दो युवकों ने नशीला लड्डू खिलाकर अचेत कर दिया। इसके बाद तीन दिन तक उन्होंने उसे अपने पास रखा और मुंह काला किया। शनिवार की रात आरोपियों ने उसे डरा धमका कर छोड़ा तब जाकर घर आकर उसने परिजनों को किस्सा बताया। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें ढूंढ रही है। हलांकि पुलिस का कहना है कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मे डिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में प्रभावी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed