फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   प्रर्दशनी में चोरी के दौरान पकड़ाया युवक

प्रर्दशनी में चोरी के दौरान पकड़ाया युवक

Thu, 06 Dec 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
प्रर्दशनी में चोरी के दौरान पकड़ाया युवक
गोपीगंज। नगर के रामलीला मैदान में आयोजित प्रदर्शनी में लगी कपड़े की दुुकान में बुधवार रात चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को दुकानदार ने रंगे हाथ पकड़ लिया। हालांकि उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। रामलीला मैदाने में इन दिनों ग्रामीण हस्तशिल्प प्रदर्शनी चल रही है। इसमें कई तरह की दुकानें लगाई गईं हैं। प्रदर्शनी में कुलदीप जिया नामक एक व्यक्ति ने कपड़े की दुकान लगाई है। बुधवार रात तीन युवक उसकी दुकान में चोरी की नीयत से घुस गए। युवक जैकेट चोरी कर रहे थे। इसी बीच बगल में सो रहे दुकानदार की नींद खुल गई। शोर मचाते हुए उन्होंने एक चोर को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ कर ऐसी गलती दोबारा नहीं करने की हिदायत देकर छोछ़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed