फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   50 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

50 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 29 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
50 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

मादक पदार्थों की तस्करी के मोर्चे पर जिले की पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने चौरी इलाके से 465 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गांजे की कीमत 50 लाख बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्करों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।

माफिया एवं तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक सचिद्र पटेल ने क्षेत्राधिकारी औराई बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक औराई और थानाध्यक्ष चौरी की एक टीम गठित की थी। थानाध्यक्ष चौरी संजय कुमार उपाध्याय की टीम ने रजईपुर गोहिलांव गांव में दबिश देकर गांजा तस्कर महेंद्र पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके घर से चार कुंतल 15 किलो गांजा बरामद किया। महेंद्र पटेल की निशानदेही पर प्रभारी निरीक्षक औराई शेषधर पांडेय और स्वाट टीम प्रभारी नवीन तिवारी और उनकी टीम ने रतना गांव में दबिश देकर दुर्गावती पत्नी रामबचन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दुर्गावती के घर से 50 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस तस्क री गैंग से जुड़े अन्य की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार महेंद्र और दुर्गावती के अनुसार, इस गैंग में रामबचन और बबलू पंडित निवासी महराजगंज शामिल हैं। जल्द ही इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुल चार क्विंटल 65 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। गांजा बरामद करने वाली टीम में शिवशंकर सिंह, जाकियां खां, मनोज कुमार द्विवेदी, क़ृष्णदत्त मिश्र, अभय कुमार, वीवी सिंह, शशिकांत सिंह, रामआसरे, साजिद अली, मुस्लिम, दयाराम, माधव सिंह, इंदुप्रकाश गौतम, राधेश्याम कुशवाहा, अनंतलाल यादव, ओमप्रकाश, सिकंदर कुमार, नरेंद्र कुमार सिंह, सुभाष सिंह शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed