फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   हत्या का वारंटी पुलिस हिरासत से फरार, खलबली

हत्या का वारंटी पुलिस हिरासत से फरार, खलबली

Mon, 29 Apr 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
हत्या का वारंटी पुलिस हिरासत से फरार, खलबली

विज्ञापन
चौरी। पुलिस को चकमा देकर सोमवार को चौरी थाने से हत्या का वारंटी फरार हो गया। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। घंटों भागदौड़ के बाद भी वारंटी को पुलिस नहीं पकड़ सकी। क्षेत्राधिकारी ने मामले को गंभीर बताया। कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

इलाके के बरवा गांव निवासी एक युवक के खिलाफ 2006 में एक हत्या के मामले में वारंट था। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर लठिया गांव से उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी को पुलिस थाने में लाकर लिखा पढ़ी की तैयारी कर रही थी कि उसी दौरान मौका पाकर आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वारंटी के फरार होते ही पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूलने लगे और आनन-फानन में कई पुलिसकर्मी आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। चौरी-महराजगंज मार्ग पर आगे-आगे वारंटी और पीछे-पीछे पुलिसकर्मियों को दौड़ते देख लोगों की भीड़ जुट गई। लठिया गांव के बाद वांछित पुलिसकर्मियों की नजरों से ओझल हो गया। इससे पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। पुलिस के मुताबिक वारंटी के खिलाफ 2006 में खेत में पानी लेने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या का आरोप है। सीओ औराई यादवेंद्र कुमार ने कहा कि थाने से वारंटी के फरार होने का मामला गंभीर है। जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed