फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   विवादा के बाद अराजक तत्वों ने जला दी होलिका

विवादा के बाद अराजक तत्वों ने जला दी होलिका

Wed, 20 Mar 2019 09:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
विवादा के बाद अराजक तत्वों ने जला दी होलिका

विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के दुर्जनपुर (रड़ई) व याकूबपुर गांवों के युवकों के बीच बुधवार को दोपहर विवाद और मारपीट के बाद कुछ युवकों ने याकूबपुर पाल बस्ती में रखी होलिका में आग लगा दी, जिससे होलिका समय से पहले जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ही कोतवाल श्रीकांत राय पुलिस फोर्स और पीएसी के साथ गांव पहुंच गए। आक्रोशित युवकों को समझा बुझाकर दूसरी होलिका स्थापित कर लौटे। उन्होंने गांव के युवकों को दोषी युवकों के खि लाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जानकारी हो कि होलिका के लिए लकड़ी जुटाने के बीच दोनों गांवों के युवकों में होलिका की लकड़ी उठा ले जाने को लेकर विवाद हो गया। दुर्जनपुर के युवकों का आरोप था कि याकूबपुर पाल बस्ती के युवक उनकी होलिका की लकड़ी उठा लाए हैं। जबकि पाल बस्ती के युवकों का कहना था कि वे खुद आपस में चंदा कर लकड़ी जुटाए हैं। इसी बात पर विवाद बढ़ा। याकूबपुर के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे कोतवाल को बताया कि आधा दर्जन से अधिक संख्या में आए युवकों ने होलिका में आग लगा दी और भाग गए।
विज्ञापन

घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। पहले डायल-100 को सूचित किया गया जिससे सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भारी पुलिस और पीएसी लेकर गांव पहुंच गई। पुलिस ने गुस्साएं युवकों को समझा बुझा कर दूसरे होलिकी की व्यवस्था कराई और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर लोग माने। हिंदू भगवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष राहुल पांडेय ने युवकों की गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाल ने कहा कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है पुलिस और पीएसी तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed