{"_id":"5c79719ebdec224bbb20b037","slug":"51551462814-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड़वेज से भिड़ी डीसीएम, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोड़वेज से भिड़ी डीसीएम, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कौलापुर/गोपीगंज। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर चकपड़ौना के समीप बृहस्पतिवार की देर रात एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ढाबे के सामने खड़े डीसीएम को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बस में सवार चार लोग घायल हो गए। धक्के से डीसीएम ढाबे में घुस गई। हादसे में दोनों वाहनों और ढाबा संचालक की क्षति हुई।
बृहस्पतिवार को वाराणसी से एक रोडवेज बस यात्रियों को लेकर प्रयागराज जा रही थी। चकपड़ौना के समीप स्थित ढाबे पर खड़ी डीसीएम में बस ने टक्कर मार दी। इसमें विष्णुपुुर मेहंदीपुर निवासी रामनाथ बिट्ठल (40), परनौ (12) पुत्र महेंद्र लाल, प्रयागराज के हिम्मतगंज निवासी वीरेंद्र कुमार यादव (45) और रविंद्र यादव (30) घायल हो गए। घटना के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया।