फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   फर्जी नियुक्ति के आरोप में ग्राम रोजगार सेवक के खिलाफ मुकदमा

फर्जी नियुक्ति के आरोप में ग्राम रोजगार सेवक के खिलाफ मुकदमा

Mon, 29 Oct 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
फर्जी नियुक्ति के आरोप में ग्राम रोजगार सेवक  के खिलाफ मुकदमा
भदोही। वर्ष 2010 में फर्जी तरीके से भदोही ब्लॉक के परगासपुर में ग्राम रोजगार सेवक पद पर संविदा पर नौकरी हासिल करने के मामले में शनिवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी मिथिलेश कुमार दूबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 10 अक्तूबर को न्यायालय ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना कराने का आदेश दिया था। नई बाजार पुलिस चौकी प्रभारी ईश्वर देव सिंह को विवेचना सौंपी गई है। परगासपुर गांव के विजय कुमार तिवारी तहरीर देकर बताया था कि 4 मई 2010 को ग्राम पंचायत भवन में ग्राम रोजगार सेवक की संविदा के तहत नियुक्ति होनी थी। तत्कालीन ग्राम प्रधान उषा दूबे के चचेरे देवर मिथिलेश कुमार दूबे ने कूटरचित तरीके से कार्यवाही रजिस्टर में ग्राम पंचायत सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान बनाकर नौकरी हासिल कर ली। इसके बाद कई वर्षों तक नौकरी करता रहा। वादी ने वर्ष 2016 में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए जिला मुख्यालय पर अनशन किया था। तब अधिकारियों ने आश्वासन देकर अनशन समाप्त करा दिया था। इसके बाद वह अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाता रहा लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। थक-हार कर उसने न्यायालय की शरण ली। इसके बाद कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच का निर्देश दिया। कोतवाल नवीन तिवारी ने बताया कि सीजेएम कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed