फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मवेशियों से भरे ट्रक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मवेशियों से भरे ट्रक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Wed, 25 Oct 2017 01:10 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
मवेशियों से भरे ट्रक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
गोपीगंज । पुलिस अधीक्षक सचींद्र पटेल के निर्देश पर पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोपीगंज पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए मवेशियों से भरे ट्रक के साथ दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त दुबे हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। लालानगर से गोपीगंज की ओर आते समय अमवा के पास एक ट्रक ओवरटेक कर आगे निकल गया। पुलिस की जीप देख ट्रक चालक ने गति बढ़ा दी। थाने के सामने घेरेबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया गया। इस दौरान चालक ने पुलिस की जीप पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। लेकिन, सतर्कता से पुलिस कर्मी बच गए। पुलिस ने मवेशियों से भरे ट्रक बीआर 02 एए 5133 को कब्जे में ले लिया। पशु तस्कर कमरुद्दीन और साचो आलम निवासी बाराचट्टी गया, बिहार को गिरफ्तार कर लिया। मवेशियों को सुपुर्दगी में देने के साथ तस्करों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक से 19 भैंस बरामद किए हैं। हालांकि मवेशियों की संख्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। सूत्रों के मुताबिक ट्रक में जानवर अधिक थे, लेकिन सुपुर्दगी कम जानवरों की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed