फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बोलेरो सवार युवकों ने किशोरी को उठाया, केस दर्ज

बोलेरो सवार युवकों ने किशोरी को उठाया, केस दर्ज

Mon, 15 Oct 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो सवार युवकों ने किशोरी को उठाया, केस दर्ज
सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के छेछुआ-कलिकमवैया गांव की सीमा पर रविवार को दोपहर ढाई बजे बोलेरो सवार युवकों एक किशोरी को जबर्दस्ती उठा लिया। इससे इलाके में खलबली मच गई। खबर मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गई लेकिन बोलेरो सवार युवकों का पता नहीं चल सका। पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। कलिकमवैया गांव निवासी संतोष सिंह अपने परिवार संग सूरत रहते हैं। एक माह पूर्व वह सपरिवार घर आए थे। रविवार को उनकी बेटी चूड़ी खरीदने के लिए बाजार जा रही थी लेकिन कलिकमवैया और छेछुआ गांव की सीमा पर अचानक बोलेरो सवार कुछ युवक आए और किशोरी को गाड़ी में बिठाकर भाग गए। किशोरी के शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग गांव में पहुंचकर बात बताई। किशोरी के पिता संतोष सिंह की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ भगाने का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। कोइरौना पुलिस छेछुआ और कलिकमवैया गांव में जाकर कुछ लोगों से पूछताछ भी की। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि किशोरी की 18 अक्टूबर को शादी तय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed