फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   एआरटीओ समेत चार अफसरों को नोटिस

एआरटीओ समेत चार अफसरों को नोटिस

Sat, 21 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ समेत चार अफसरों को नोटिस
ज्ञानपुर। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई। इसमें तीन लाख 34 हजार पौधरोपण के लक्ष्य को पूर्ण करने पर चर्चा की गई। सीडीओ ने बैठक में अनुपस्थित डीपीआरओ, डीपीओ, श्रम प्रवर्तन अधिकारी और एआरटीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि पौधरोपण के लिए वन विभाग को 66 हजार 635 पौधे, ग्राम्य विकास को 41 हजार 600, राजस्व विभाग 24 हजार, पंचायती राज विभाग 24 हजार, आवास विकास विभाग 7680, औद्योगिक विकास विभाग 5654, नगर विकास विभाग 15360, लोक निर्माण विभाग 14357, सिंचाई विभाग 12320, रेशम विभाग 1654, कृषि विभाग 7680, पशुपालन विभाग 4320 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को दो लाख 34 हजार पौधे एक ही दिन लगाए जाएंगे। बैठक में डीआईओएस अशोक चौरसिया, बीएसए अमित कुमार, डीएफओ आरएस वाजपेयी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed