{"_id":"5ccde900bdec22070970ec13","slug":"31556998400-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई। कोतवाली क्षेत्र के खेतलपुर गांव में शुक्रवार की रात आम के बगीचे में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। खबर लगते ही सैकड़ों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। खेतलपुर निवासी राम सुधार पटेल के पांच लड़कों में चौथे नंबर का लड़का रत्नेश पटेल (21) शुक्रवार की रात में खाना खाने के बाद घर के समीप आम के बगीचे में सोने चला गया। गांव में एक शादी समारोह में आर्केस्ट्रा आया था, जिसे देखने के लिए परिवार के सदस्य चले गए। देर रात घर वाले लौटे तो बगीचे के एक पेड़ से रत्नेश का शव लटकता देख अवाक रह गए। मां मनराजी देवी लड़के का शव देख बेहोश हो गई। पिता राम सुथार पटेल की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पुलिस मामले की जांच में लगी है। पिता की तहरीर पर पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आखिर रत्नेश ने आत्महत्या क्यों की यह एक सवाल बन गया है। ग्रामीणों ने कहा कि रत्नेश की अभी शादी नहीं हुई थी। परिवार में सभी मिल जुलकर रहते थे। सीओ औराई यादवेंद्र ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।