फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अबूझ हाल में महिला झुलसी, ट्रामा सेंटर रेफर

अबूझ हाल में महिला झुलसी, ट्रामा सेंटर रेफर

Sun, 10 Feb 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
अबूझ हाल में महिला झुलसी, ट्रामा सेंटर रेफर
ज्ञानपुर/मोढ़। भदोही कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता अबूझ हाल में झुलस गई। जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए जलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली के चकटोडर गांव निवासी अंशू देवी (25) की शादी तीन वर्ष पहले भदोही कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर गांव के संतोष कुुमार हरिजन पुत्र मिठाईलाल के साथ हुई थी। शनिवार सुबह करीब नौ बजे अचानक वह धूं-धूंकर जलने लगी। ससुराल वालों ने किसी तरह आग को बुझाया और आनन- फानन में उसे ज्ञानपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। विवाहिता के पिता कल्लूलाल और चाचा विनोद कुमार का आरोप है की विवाहिता के पति, जेठानी, सास और देवर आए दिन उसे दहेज में बाइक न मिलने पर प्रताड़ित करते थे। जिसकी शिकायत वह अपने पिता से कई बार कर चुकी है। विवाहिता के पिता ने बताया की पिछले महीने 18 जनवरी को प्रताड़ना के संबंध में ज्ञानपुर महिला थाने में डांट फटकार के बाद उसके उसका पति ने उसे ले जाने पर राजी हुआ था। बताया जाता है कि अंशू और संतोष दोनों की दूसरी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में किसी बात को लेकर अनबन रहती थी। आग लगाने के पीछे का मामला क्या है यह स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed