{"_id":"595942fc4f1c1b3c4e8b459e","slug":"31499022076-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप निबंधक की बढ़ी मुश्किलें, कार्रवाई का फरमान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उप निबंधक की बढ़ी मुश्किलें, कार्रवाई का फरमान
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना देने के बजाए आरटीआई एक्टिविस्ट से अभद्रता करना उप निबंधक को भारी पड़ता दिख रहा है। सीएम कार्यालय की ओर से प्रमुख सचिव गृह एवं गोपनीय को कार्रवाई के लिए कहा गया है। सख्ती बढ़ी तो उप निबंधक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
संसारापुर गांव निवासी आरटीआई कार्यकर्ता विभूति नारायण दूबे ने जनवरी 2017 में जिले के तीनों तहसीलों में रजिस्ट्री से जुड़ी जानकारी मांगी थी। जिसमें जो बैनामा किया गया है, उसकी जानकारी आयकर विभाग को दी गई कि नहीं, निबंधन शुल्क की रसीद की कापी, बैनामादारों का नाम और पता की जानकारी मांगी थी। सूचना न देने पर वादी ने सहायक महानिरीक्षक के यहां प्रथम अपील की। मामले में सहायक महानिरीक्षक ने तीनों उप निबंधक को तलब किया। आरटीआई एक्टिविस्ट का आरोप है कि सुनवाई के दौरान ही उप निबंधक ज्ञानपुर ने उनके साथ अभद्रता की। विभागीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर वादी ने मुख्यमंत्री कार्यालय के पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। सीएम कार्यालय की ओर से 16 जून को प्रमुख सचिव गृह एवं गोपन को निर्देश दिया गया कि उप निबंधक के खिलाफ जांचकर कार्रवाई की जाए।