{"_id":"5cc1ff56bdec2214720fcfd3","slug":"21556217686-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज। कई महीने से नगर और आसपास के क्षेत्रों से चोरी होने वाली बाइकों के मामले में कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात अंतरजनपदीय बाइक चोर के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पांच बाइकें, तीन तमंचे, सात कारतूस और एक चाकू बरामद किया है। बृहस्पतिवार को गोपीगंज कोतवाली परिसर में मीडिया के समक्ष गिरफ्तार बदमाशों और बरामद सामान को पुलिस अधीक्षक राजेंद्र एस ने पेश कर गिरफ्तारी की जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक गत चार माह के भीतर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए एएसपी डॉ. संजय कुमार, सीओ कालू सिंह के निर्देशन में कोतवाल संजय कुमार राय मयटीम कड़ी नजर रखे थे। मुखबिर की सूचना पर बुधवार की रात पुलिस ने मिर्जापुर रोड स्थित मंडी समिति के पीछे खंडहरनुमा आवास की घेरेबंदी कर गिरोह के अभिषेक मिश्रा पुत्र स्व. सुरेश मिश्रा निवासी बहरइची-सुरियावां, विपिन गिरी बारी-सुरियावा, धीरज कुमार मौर्य, महेंद्र कुमार मौर्य निवासी बालीपुर थाना ज्ञानपुर, धर्मेंद्र कुमार बिंद, श्यामधर निवासी गजधरा-सुरियावांको गिरफ्तार कर सामान भी बरामद किया गया। अभियुक्तों ने बताया कि वह भौतिक सुख के लिए घटनाओं को अंजाम देते थे।
10 नवंबर को लाईबाजार-गोपीगंज से सफेद रंग की अपाचे बाइक पर हाथ साफ किया था जिसका नंबर प्लेट बदलकर उपयोग में लाते थे। अन्य बाइकें वाराणसी जनपद से चुराई गई हैं जिसे बिक्री करने के लिए उक्त सुनसान स्थान पर एकत्रित किया गया था। इतना ही नहीं वह ऐसे स्थानों पर भ्रमण करते थे जहां भीड़भाड़ अधिक होती थी। उसी बीच मौका देख बाइकों पर हाथ साफ कर दिया जाता था। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल संजय कुमार राय, परमेश्वर सिंह, अजय सिंह, मेराज अली, सचिन झा, राधेश्याम कुशवाहा, अजय यादव, अनिरुद्ध वैश्वार, सुभाष आदि शामिल रहे।