{"_id":"5cb37ddabdec2214023366ae","slug":"21555267034-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर अधेड़ विक्षिप्त महिला ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर अधेड़ विक्षिप्त महिला ने दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। पूर्वोत्तर रेलवे के मडुआडीह-इलाहाबाद सिटी रेल खंड स्थित ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर के पास शनिवार की रात मानसिक रूप से बीमार अधेड़ महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने मृतका की शिनाख्त गुलौरी निवासी विमला देवी (52) पत्नी स्व.सेवालाल यादव के रूप में की है।
परिजनों के मुताबिक पति सेवालाल यादव की मौत गत आठ वर्ष पहले हो गई थी। तभी से विमला देवी की दिमागी हालत ठीक नहीं चल रही थी। आए दिन वह बिना किसी को कुछ बताए ही घर से निकल जाती थी। आशंका जताई हा रही है कि शनिवार की रात में भी विमला सोहगी गांव होते हुए रेलवे लाइन के पास पहुंची होगी और मडुआडीह से नई दिल्ली जाने वाली अप शिवगंगा एक्सप्रेस की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। रविवार की भोर में आस-पास के लोगों की नजर ट्रैक के बीच शव पर पड़ते ही लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। ग्राम प्रधान सुरेश यादव और बसंतलाल बिंद की सूचना पर पहुंचे जीआरपी चौकी माधोसिंह प्रभारी बुद्घिसागर यादव ने शव के पास पड़े मोबाइल से उसकी शिनाख्त की।