फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आटो ट्रक में घुसी, एक की मौत, आठ घायल

आटो ट्रक में घुसी, एक की मौत, आठ घायल

Fri, 16 Nov 2018 11:31 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
आटो ट्रक में घुसी, एक की मौत, आठ घायल

विज्ञापन
ऊंज। थाने से चंद कदम दूर हाईवे पर शुक्रवार सुबह दर्शनार्थियों से भरा एक ऑटो खड़े ट्रक से टकरा गया। इससे ऑटो में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उनको सीएचसी गोपीगंज और भीटी के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। सीएचसी गोपीगंज के चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। सभी दर्शनार्थी प्रयागराज के हंडिया थानाक्षेत्र के बैरगिया के निवासी हैं। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रयागराज के हंडिया थानाक्षेत्र के बैरगिया गांव निवासी शिव बहादुर यादव घर और परिवार के अन्य लोगों के साथ ऑटो से विंध्याचल दर्शन के लिए निकले थे। ऊंज थाने से थोड़ी दूरी पर ऑटो एक खड़े ट्रक से टकरा गया। इससे ऑटो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे शिव बहादुर यादव (35), चालक संतोष यादव (32), शीला देवी (40), कमला देवी (45), उषा देवी(30), नयसी (पांच), राहुल (छह), अपर्णा (सात) और रामबाबू (आठ) घायल हो गए। चालक संतोष और शिव बहादुर को सीएचसी गोपीगंज और अन्य को भीटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएचसी में शिवबहादुर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। खबर मिलने पर मौके पर परिवार वाले भी पहुंच गए।
विज्ञापन


कराहते रहे घायल, देखते रहे लोग
ऊंज। प्रयागराज एवं भदोही सीमा पर ट्रक और ऑटो की टक्कर से ऑटो में सवार आठ लोग सड़क पर इधर-उधर गिरकर कराहते रहे, लेकिन सामने कोई नहीं आया। इसी बीच प्रयागराज जा रहीं बीएचयू की दो महिला डॉक्टरों ने उन्हें उठाकर अपनी गाड़ी में भीटी के एक अस्पताल पहुंचाया, जहां समुचित इलाज की गुंजाइश न देख वे लोग घायलों को लेकर प्रयागराज पहुंचाया। दोनों महिला डॉक्टरों के प्रयास की लोग सराहना करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
सुरियावां। सुरियावां- ज्ञानपुर मार्ग के बहरैची मोड़ पर शुक्रवार को दोपहर में स्कूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार रमेश कुमार यादव (17) निवासी सनाथपट्टी घायल हो गया। वह अपने बुआ के घर बनकट जा रहा था। आसपास के लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed