फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अराजकतत्वों ने फूंका 40 बीघे का धान और पुआल

अराजकतत्वों ने फूंका 40 बीघे का धान और पुआल

Sun, 02 Dec 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
अराजकतत्वों ने फूंका 40 बीघे का धान और पुआल
औराई। कोतवाली क्षेत्र के चार गांवों के 19 किसानों की 40 बीघे की धान की फसल और पुआल शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने फूंक दिया। इससे भारी मात्रा में अनाज और पशुओं का चारा जलकर राख हो गया। इसको लेकर किसान चिंतित हो गए हैं। किसानों की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन की। हालांकि देर शाम तक एक भी संदिग्ध पुलिस के हाथ नहीं लग सका था।
विज्ञापन

घोसिया नगर से सटे नरथुआं, राजापुर, चक हरदयाल और घोसिया ताल के 19 किसानों की 40 बीघे धान की फसल और पुआल खलिहान में रखा गया था। शुक्रवार की आधी रात के बाद किसी समय अचानक खलिहान से आग की लपटें उठने लगीं। यह देखकर लोग परेशान हो गए। सात स्थानों पर एक साथ जल रहे धान के बोझ और पुआल को बचाने में ग्रामीण जुट गए। उसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंची, लेकिन तब तक सभी फसल जलकर राख हो गया। नुकसान की कीमत तीन लाख से अधिक बताई जा रही है। अगलगी में सुरेंद्र दूबे का तीन बीघा, अशोक दूबे का दो बीघा, राजकुमार दूबे का दो बीघा, लालचंद दूबे का दो बीघा, लोलारख दूबे का दो बीघा निवासी नरथुआं, शारदा बिंद का तीन बीघा, नंदू यादव का एक बीघा, शकुंतला देवी का एक बीघा निवासी राजापुर, माताप्रसाद दूबे का चार बीघा, सीताराम यादव का तीन बीघा, भोनू यादव का एक बीघा, नन्हकू यादव का दो बीघा, नंद यादव का 10 बिस्वा निवासी घोसिया, रमेश का एक बीघा, जमुना बिंद का एक बीघा, मिंदर बिंद का एक बीघा निवासी चकहरदयाल, बुद्धू राजापुर का ढाई बीघा और सूद्धू का डेढ बीघा धान के बंधे बोझों और पराली जलकर नष्ट हो गई। किसानों की शिकायत पर पुलिस ने हाथ पैर जरूर मारे, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी। उक्त ताल में यह कोई पहली घटना नहीं है। चार वर्ष से लगातार हर वर्ष अराजक तत्व ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed