फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   एक ही रात पांच दुकानों में चोरी

एक ही रात पांच दुकानों में चोरी

Thu, 10 Jan 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
एक ही रात पांच दुकानों में चोरी

विज्ञापन
गोपीगंज। पड़ाव और स्टेशन रोड की पांच दुकानों का चोरों ने एक ही रात ताला तोड़ दिया। हालांकि आसपास के लोगों के जाग जाने के कारण चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। लेकिन, चोरों के बढ़ते दुस्साहस से लोग भयभीत हैं।

बुधवार की देर रात आधा दर्जन चोरों ने एक साथ धावा बोल कर पड़ाव और स्टेशन रोड पर स्थित दुकानों का ताला तोड़ दिया। कल्लू मौर्या की दुकान के साथ आसपास की पांच दुकानों का ताला तोड़ा गया। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों की नींद खुल गई। मनबढ़ चोर दुकान का तोड़ा गया ताला समीप स्थित प्रकाश सिंह और डाक्टर केके पांडेय के गेट में लटका दिया, ताकि लोग बाहर न निकल सकें। भनक लगने के बाद लोगपीछे से निकलकर शोर मचाने लगे तो चोर भाग निकले। कुछ देर में जब भीड़ जुट गई तो लोगों ने आसपास चोरों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। एक साथ ताला टूटने की घटना से भयभीत दुकानदारों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed