{"_id":"5bfc4307bdec2241427bb61b","slug":"191543258887-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन छात्रों के अपहरण की कोशिश, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन छात्रों के अपहरण की कोशिश, सनसनी
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। बनौली गांव निवासी तीन बच्चों ने स्कूल का काम पूरा नहीं होने पर पिटाई के डर से अपहरण का ड्रामा रच दिया। हाथ-पैर रस्सी से बांधकर अरहर के खेत में जाकर बैठ गए और घर वाले खोजते हुए पहुंचे तो बताया कि दो युवकों ने हाथ-पैर और मुंह बांधकर यहां बैठाया है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बाद में घर वालों ने जब सख्ती से पूछताछ की तो बच्चों ने असलियत बयां कर दी।
औराई कोतवाली क्षेत्र के बनौली गांव निवासी तीन बच्चे राघव मिश्र (14) पुत्र प्रमोद मिश्र, आशुतोष मिश्र (10) और आयुष मिश्र (10) पुत्र राकेश मिश्र परानापुर स्थित शिव शक्ति कान्वेंट स्कूल में पढ़ते हैं। रोज की तरह सोमवार को वह सुबह आठ बजे विद्यालय गए। होमवर्क पूरा नहीं होने केे कारण स्कूल में पिटाई के डर से तीनों ने एक नाटक रच दिया और खुद ही एक-दूसरे के हाथ-पांव, मुंह बांधकर अरहर के खेत में जाकर बैठ गए। जब परिवार वाले विद्यालय में लंच देने पहुंचे तो पता चला कि तीनों बच्चे आए ही नहीं। इसको लेकर परिवार वाले सशंकित हो गए। ग्रामीण और स्कूल प्रबंधन के लोग बच्चों को ढूंढ़ने में जुट गए। तीनों बच्चों को गांव के ही एक अरहर के खेत में बरामद किया गया। तीनों के हाथ, पांव और मुंह को कपड़े से बांधा गया था। आशंका जताई जा रही थी कि आसपास के क्षेत्र में जुआ खेलने वाले लोगों ने घटना को अंजाम दिया होगा। बच्चों ने पूछने पर बताया कि दो लोगों ने उन्हें इस हालत में यहां बैठाया है। परिवार वालों ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की गुहार लगाई। शाम को घर वालों ने बच्चों से कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि तीनों का अपहरण नहीं किया गया था। होमवर्क पूरा नहीं होने के कारण स्कूल में पिटाई के डर से तीनों ने यह नाटक रचा था।
इसके बाद घर वालों ने पुलिस को असलियत की जानकारी दी।