फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सीओ और एसओ की सख्ती से बवाल टला

सीओ और एसओ की सख्ती से बवाल टला

Mon, 18 Sep 2017 01:05 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
सीओ और एसओ की सख्ती से बवाल टला
सीओ और एसओ की सख्ती से बवाल टला
लालानगर (भदोही)।
विज्ञापन

गोपीगंज थाना क्षेत्र के गहरपुर गांव में रविवार को अलसुबह दो समुदाय के बीच माहौल बिगड़ते- बिगड़ते संभल गया। सीओ ज्ञानपुर रामकरन और एसओ सुनील दत्त ने पहुंचकर दोनों वर्ग के लोगों को सख्ती बरती और समझाया तब जाकर माहौल शांत हुआ। मंदिर पर लगे कीचड़ को साफ कराने के बाद सभी को हिदायत दी गई।

हुआ यूं कि गांव के शिव मंदिर के पास विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा के लिए पंडाल बन रहा है। दुर्गा पूजा समिति के लोग एवं ग्रामीणों ने मंदिर की रंगाई-पुताई आदि कराकर चमका दिया है। शनिवार की रात किसी शरारती तत्व ने कीचड़ आदि फेंक दिया। विरोध करने पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष से हाथापाई भी की। रात के अंधेरे का लाभ उठाकर शरारत करने वाले भाग निकले। रविवार की सुबह एक बच्चा पंडाल के पास ही शौच कर दिया। इससे विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते वह सांप्रदायिक रूप लेने लगा। वहां दोनों समुदाय के सैकड़ों लोग पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ रामकरन और थानाध्यक्ष सुनील दत्त दुबे मयफोर्स पहुंच गए। लोगों को समझा-बुझाकर विवाद को शांत कराया। क्षेत्राधिकारी रामकरन ने मंदिर पर फेंके गए कीचड़ को अपने सामने धुलवाया। उन्होंने माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। गांव के चार संभ्रांत व्यक्तियों के सामने बच्चे की मां को डांटते हुए हिदायत दी कि मंदिर हो या मस्जिद उसके इर्दगिर्द आपका बच्चा हो या किसी का शौच करने न जाए। भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने प्रधान से दुर्गापूजा स्थल की सफाई कराने के लिए निवेदन किया। इसका समर्थन सीओ रामकरन ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान मो. पोकू, अशोक सिंह, गुंडा गुप्ता, कल्लूू सिंह, बिन्नी दलित, मोनू, पंकज शुक्ला, राजू ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed