फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   फर्जी शिकायती पत्रों से चर्चा में चौरी बाजार

फर्जी शिकायती पत्रों से चर्चा में चौरी बाजार

Sun, 25 Nov 2018 12:23 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
फर्जी शिकायती पत्रों से चर्चा में चौरी बाजार
चौरी। फर्जी नाम-पते से हर रोज आ रही शिकायतों के चलते क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। चौरी बाजार में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है, जिससे जहां तमाम स्वच्छ छवि के लोग भी संदेह के घेरे में आ रहे हैं, वहीं पुलिस प्रशासन भी हलाकान हो गया है। इसके बावजूद फर्जी शिकायतकर्ताओं तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है। इससे खास कर व्यापारियों समेत आमजनों में रोष है।
विज्ञापन

चौरी बाजार क्षेत्र में इन दिनों कुछ शरारती तत्वों के चलते व्यापारी वर्ग को परेशान होना पड़ रहा है। उनका कहना है कि बिना किसी अपराध के रोज किसी न किसी प्रतिष्ठित व्यापारी और नागरिक के खिलाफ शिकायत का हवाला देकर पुलिस खड़ी मिलती है। हालांकि जांच में सभी शिकायतें फर्जी पाई जा रही हैं। शुक्रवार को स्टेशन रोड पर एक चाय विक्रेता की दुकान पर पुलिस धमक पड़ी। जब पुलिस ने उसके अपराध बताए तो उसके होश उड़ गए। किसी शरारती तत्व ने फर्जी नाम पते से चाय विक्रेता के खिलाफ चाय में जहर डालकर बेचने के मामले में शिकायती कर दी थी। पुलिस ने जांच की तो मामला फर्जी निकला। इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। व्यापारियों ने पुलिस के आलाधिकारियों को पत्र भेजकर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने डीएम और एसपी को पत्र भेजकर ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed