फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बाइक सवार युवकों ने गेटमैन को पीटा, केस दर्ज

बाइक सवार युवकों ने गेटमैन को पीटा, केस दर्ज

Mon, 01 Oct 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने गेटमैन को पीटा, केस दर्ज
औराई। पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह और अहिमनपुर रेलवे स्टेशन के बीच समपार संख्या 32/सी के गेटमैन की रविवार सुबह दो बाइक सवार युवकों ने पिटाई कर दी। गेट मैन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। रेलवे के समपार सुरक्षा के मद्देनजर गेटमैन की तैनाती की गई है। समपार संख्या 32/सी पर सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक गेटमैन जय प्रकाश की ड्यूटी थी। सुबह ट्रेन संख्या 11061 स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन के आने के समय पर उसने गेट बंद कर दिया। उसी समय बाइक पर सवार होकर दो लोग पहुंचे और गेट खोलने के लिए दबाव डालने लगे। गेटमैन ने ट्रेन आने की बात कही तो दोनों बाइक से उतरकर गेटमैन को मारपीट कर घायल कर दिया। गेटमैन ने समपार के बगल गोरीडीह गांव निवासी युवक और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed