फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रहा विद्युत विभाग

जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रहा विद्युत विभाग

Thu, 01 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रहा विद्युत विभाग
ज्ञानपुर। सूबे की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने का जहां दंभ भर रही है वहीं कुछ विभाग सरकार की मंशा को पलीता लगा रहे हैं। खामियां छुपाने के लिए सुविधा शुल्क का तड़का लगाया जा रहा है। ताजा मामला सरई मिश्रानी गांव में बुधवार को देखने को मिला। छापेमारी के नाम पर खानापूर्ति कर रहे बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया। सरई मिश्रानी गांव के प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश चंद्र मिश्र और कंसराज बिंद ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि बुधवार को उनके गांव में बिजली विभाग की टीम अवैध कटियामारी के खिलाफ छापेमारी की। आरोप है कि जांच में उनको केवल एक अवैध कनेक्शन धारक मिला। जबकि गांव में 80 फीसदी कनेक्शन धारक अवैध है। सुविधा शुल्क के चलते एक को छोड़कर सभी कनेक्शन धारक वैध हो गए। गांव में कई आटा चक्की, निजी नलकूप, लाइट कनेक्शन अवैध ढंग से संचालित हो रहे हैं। लालानगर विद्युत उप केंद्र के अवर अभियंता ने कहा कि समय की कमी के चलते और अवैध कनेक्शन धारकों की जांच नहीं की जा सकी। अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने कहा कि अवर अभियंता की भूमिका की जांच कराई जाएगी। सुविधा शुल्क लेने का आरोप सही साबित होने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed