फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे हथियाई थी नौकरी

फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे हथियाई थी नौकरी

Thu, 07 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे हथियाई थी नौकरी
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

गोपीगंज इलाके के इब्राहिमपुर गांव में फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने वाले युवक की मुश्किलें बढ़नी तय है। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार ज्ञानपुर की जांच में इसका खुलासा हो गया है। मामले में कार्रवाई के लिए तहसीलदार को उच्चाधिकारियों के आदेश का इंतजार है।
आरोप था कि इब्राहिमपुर गांव निवासी अमित कुमार पुत्र लालचंद्र बिंद अन्य पिछड़ा वर्ग का होने के बावजूद खटिक जाति का प्रमाणपत्र लगाकर सीपीएमटी पास कर लिया। एससी कोटे के तहत उसका चयन एमबीबीएस में हो गया। गांव निवासी विजय बहादुर पुत्र पारसनाथ ने आरटीआई के तहत सूचना मांगी तो एक-एक करके गड़बड़ी सामने आने लगी। सूचना में जवाहर नवोदय की ओर से ओबीसी प्रमाणपत्र से प्रवेश लेने की बात सामने आई जबकि छत्रपति साहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर और मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज इलाहाबाद ने एससी प्रमाणपत्र से प्रवेश लेने के अभिलेख उपलब्ध कराया। विजय बहादुर ने जिलाधिकारी को मय अभिलेख प्रार्थना पत्र दिया। जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच तहसीलदार ज्ञानपुर को दिया। तहसीलदार की जांच में यह स्पष्ट हो गया कि युवक ने एमबीबीएस की डिग्री फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे प्राप्त किया गया। ज्ञानपुर तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि जांच में युवक ओबीसी वर्ग का निकला। एसी प्रमाणपत्र से अगर नौकरी प्राप्त किया है तो वह गलत है। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण में कार्रवाई आगे बढ़ी तो तत्कालीन कुछ अफसरों की भी गर्दन फंसनी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन



नौकरी के नाम पर ठगी की शिकार हुई युवती
ज्ञानपुर। जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार हुई सीमा कुमारी यादव पुत्री विनोद कुमार यादव निवासी मथुरापुर नई बाजार ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसने कहा कि पतंजलि आयुर्वेद केंद्र प्राइवेट लिमिटेड के नाम से विज्ञापन निकलवा कर नौकरी देने के बहाने बैंक आफ बड़ौदा के एक खाते में 16350 रुपये तीन बार में डलवाए गए। फिर 15000 रुपये डालने के लिए कहा गया। नहीं डालने पर शैक्षणिक प्रमाणपत्रों को फर्जी घोषित कराने की धमकी दी जा रही है। वहीं, पतंजलि योग समिति के प्रदेश प्रभारी संदेश योगी ने ऐसी संस्थाओं को फर्जी बताया। कहा कि कोई युवा ऐसी संस्थाओं के बहकावे में न आए। उन्होंने कहा कि वह संबंधित कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed