फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जीजा को पांच और साले को सात साल कारावास

जीजा को पांच और साले को सात साल कारावास

Fri, 03 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
जीजा को पांच और साले को सात साल कारावास
जीजा को पांच साल और साले को सात साल श्रम कारावास
विज्ञापन

युवती को बहला-फुसलाकर रेप करने का मामला
ज्ञानपुर।
अपर जिला एवं सत्र न्यायालय फास्ट ट्रैक की अदालत ने युवती को बहकाकर गायब करने और दुष्कर्म करने के मामले में जीजा-साले को पांच और सात साल कारावास की सजा सुनाई। अभियोजन के अनुसार, गोपीगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने आरोप लगाया था कि 21 दिसंबर 2012 को रात में उसकी लड़की को गांव के दरबारी पुत्र सत्य नारायण और उसके जीजा साहेब लाल पुत्र सतई निवासी अकोढ़ा ऊंज बहला-फुसलाकर भगा ले गए। बाद में लड़की को एक सुनसान स्थान पर बरामद किया गया था, जहां उसने बयान दिया था कि उसको जबर्दस्ती मार्शल गाड़ी में ले जाया गया था। कुछ दिन वाराणसी और बाद में सूरत में रखा गया। दरबारी ने उसके साथ गलत कार्य भी किया। न्यायाधीश मृदुल कुमार मिश्र की अदालत ने दोनों पक्षों के तर्कों और बहस को सुनने के बाद दोषी दरबारी को सात वर्ष कारावास और साहेब लाल को पांच वर्ष श्रम कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed