{"_id":"59a464034f1c1bb5018b45ed","slug":"171503945731-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर युवक की संदिग्ध हाल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवाइडर से टकराकर युवक की संदिग्ध हाल में मौत
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
औराई थाना क्षेत्र के कटका पड़ाव पर रविवार देर शाम जीटी रोड पर संदिग्ध हाल में डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक डिवाइडर से टकराने पर एंबुलेंस से उसे सीएचसी लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।
बाबूसराय क्षेत्र के विक्रमपुर सिकंदरा गांव निवासी रमेश कुमार दलित (35) रविवार की शाम को कछवां थानाक्षेत्र के करहर गांव स्थित ननिहाल गया था। उसकी ममेरी भाभी कटका पड़ाव पर दूकान लगाती है। किसी कामवश उससे मिलने गया था। सूत्रों के अनुसार, दूकान के पास ही कुछ लोगों से विवाद होने पर मारपीट भी हो गई। इसके बाद वह बाइक लेकर घर लौट था। इस दौरान संदिग्ध हाल में बाइक डिवाइडर से टकराकर मौत हो गई। पीएम हाउस आए मृतक के बहनोई सुरेश गौतम निवासी सिउर ने बताया कटका पड़ाव के लोगों से मारपीट हुई, इसलिए हमलोग मौत को दुर्घटना नहीं मानेंगे। मारपीट मृतक की ममेरी भाभी के सामने हुआ है। इसलिए रमेश के पिता कछवां थाने में मुकदमा दर्ज कराने गए हैं। सुरेश समेत रिश्तेदारों ने हत्या होने का दावा किया है। बताया कि मृतक के शरीर पर कई तरह के निशान है। मृतक के दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं, युवक की मौत से पत्नी रेखा समेत बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के मौत का कारण सिर में गंभीर चोट लगना बताया है। हालांकि मौत से पहले विवाद आदि बिंदुओं पर जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। इस मामले में मृतक का ननिहाल जहां कछवां थाना क्षेत्र में पड़ता है, वहीं कुछ दूर पर स्थित कटका पड़ाव औराई थानाक्षेत्र में है।