फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   महिला का बैग लेकर भागे बाइक सवार उचक्के

महिला का बैग लेकर भागे बाइक सवार उचक्के

Sun, 20 Aug 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
महिला का बैग लेकर भागे बाइक सवार उचक्के
महिला का बैग लेकर भागे बाइक सवार उचक्के
विज्ञापन

महिला के बैग में दस हजार नगद, मोबाइल था
ज्ञानपुर।
कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के पास शनिवार की दोपहर में ऑटो से सीडीपीओ कार्यालय जा रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का नगदी एवं मोबाइल से भरा बैग लेकर बाइक सवार उचक्के फरार हो गए। काली बाइक से आए बदमाशों ने कंधे पर टांगे बैग को महिला के हाथों से जबरन छीन लिए। इसके बाद वे ज्ञानपुर की तरफ भाग निकले। आटो से ही महिला ज्ञानपुर पहुंची और दुर्गागंज त्रिमुहानी पर लोगों से आपबीती बताई। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांधी जयंती ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामले में तहरीर लेकर छानबीन कर रही है। महिला से दिन दहाड़े छिनैती होने से हड़कंप मच गया। दुर्गागंज त्रिमुहानी पहुंची महिला को देखने के लिए उमड़ पड़े। गांधी जयंती ने बताया कि उससे बाइक सवार बैग जबरदस्ती छीन ले गए। बताया कि उसमें दस हजार कीमत का मोबाइल, नकदी समेत अन्य जरूरी कागजात थे। क्षेत्राधिकारी रामकरन ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed