फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्र समेत दो की मौत, चक्काजाम

ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्र समेत दो की मौत, चक्काजाम

Mon, 11 Feb 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्र समेत दो की मौत, चक्काजाम

विज्ञापन
औराई/घोसिया। कोतवाली क्षेत्र के गड़ौली गांव के पास सोमवार को दोपहर करीब दो बजे ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल हो गई। घटना की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। एसडीएम औराई कविता मीणा के समझाने पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
औराई के घुरीपूर जाठी गांव निवासी आशीष कुमार (18) पुत्र शिवधारी इंटरमीडिट का छात्र था। सोमवार की दोपहर किसी काम से बाइक लेकर माधोसिंह बाजार गया था। घर लौटते समय गांव के ही रामलाल की पुत्री सविता देवी (22) और राकेश कुमार की बेटी पूजा (18) ने बाइक पर बिठाने की बात कही। जिस पर आशीष ने दोनों को बाइक पर बिठाकर घर आने लगा। जैसे ही बुआ जी के इनारा के समीप महथुआं रोड पर गड़ौली गांव के सामने पहुंचा, उसी दौरान पास के ही एक ईंट भट्टे से ईंट लादकर आ रहे ट्रैक्टर ने सीधे टक्कर मार दी। इससे सिर में गंभीर चोट लगने से आशीष कुमार और सविता की मौकने पर मौत हो गई जबकि पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। नाराज लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। एसडीएम कविता मीणा के समझाने पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। उधर घटना के बाद ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। छात्र और युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन


अप्रशिक्षित चालक बने मुसीबत
ज्ञानपुर। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बाद भी ईंट-भट्ठों पर ट्रैक्टर चलाने वाले अप्रशिक्षित चालकों पर कोई सख्ती नहीं बरती जा रही है। भट्ठा संचालक पैसे बचाने के चक्कर में ईंट भट्ठों पर काम करने वाले किशोरवय युवाओं के हाथ में स्टेयरिंग पकड़ा देते हैं, जिससे घटनाएं हो जाती हैं। बताया जाता है कि जिस जगह घटना हुई वहां अंधा मोड़ भी है। करीब 10 दिन पूर्व ऊंज के सूफीनगर के पास भी एक अनट्रेंड ट्रैक्टर चालक के चलते एक स्कूली बच्चे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed