{"_id":"5cf80fd8bdec220732264554","slug":"155976085111-bhadohi-news89","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में मिला गुटखा व्यवसाई का शव,सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मिर्जापुर में मिला गुटखा व्यवसाई का शव,सनसनी
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के शनिधाम फकीरपुर-बैदा गांव निवासी गुटखा व्यवसायी रत्नेश कुमार तिवारी उर्फ राजू (32) का शव मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के मिसिरपुर गांव में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर परिजन शव को लेकर सीधे कोतवाली गोपीगंज पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे थे, लेकिन जिगना पुलिस सड़क हादसा बता रही थी। अब पीएम रिपोर्ट और तीसरे साथी युवक की बरामदगी के बाद ही युवक की मौत का राज खुलने की संभावना जताई जा रही है।
रत्नेश तिवारी उर्फ राजू जगन्नाथपुर गांव निवासी एक व्यक्ति से थोक में गुटखा लेकर बाइक से दूरदराज क्षेत्रों में बेचने का काम करता था। मंगलवार को भी एक युवक के साथ वह गुटखा लेकर बेचने जिगना थाना क्षेत्र स्थित मिसिरपुर गांव की ओर गया था। जहां देर रात हुए हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी युवक ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने जिगना पुलिस को जानकारी न देकर उसे घायल अवस्था में ही घर लेकर लौट रहे थे। उसी बीच राजू ने रास्ते में दम तोड़ दिया। कार्रवाई के लिए मृतक को लेकर परिजन कोतवाली गोपीगंज पहुंच गुहार लगाने लगे तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन मारपीट कर घायल करने और हत्या का आरोप लगाते रहे। उधर जिगना थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय का कहना है कि राजू ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक समेत टकरा कर घायल हुआ था, लेकिन ट्रैक्टर चालक को रोकने के लिए ट्राली पकड़ कर लटक जाने के दौरान उसकी हालत अत्यंत गंभीर हो गई थी। माना जा रहा है कि उसके साथ एक और युवक भी था, जिसकी तलाश जारी है। यह भी आरोप है कि न तो बाइक में किसी प्रकार की खरोंच आई थी और न ही राजू के शरीर पर कोई निशान ही था। सिर्फ सिर और पीठ में चोट के निशान मिले हैं। हत्या की आशंका में चाचा महेंद्र तिवारी ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर जांच की गुहार लगाई है।