फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   एचसीपी की मौत

एचसीपी की मौत

Wed, 26 Sep 2018 01:21 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
एचसीपी की मौत
ज्ञानपुर/लालानगर। गोपीगंज थाने में तैनात एएसआई रामकार गिरी की मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह बाइक से बाबूसराय से गोपीगंज जा रहे थे। देर शाम पुलिस लाइन में देर शाम उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वह चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर निवासी थे। रामकार गिरी (53) पुत्र गिरिजा गिरी गोपीगंज थाने में यूपी-100 की पीआरवी 2292 पर तैनात थे। मंगलवार को वह किसी काम से बाबूसराय गए थे। सुबह करीब आठ बजे वह बाइक से गोपीगंज ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी बीच मिर्जापुर के कछवां थानाक्षेत्र में जीटी रोड पर कटका-औराई के समीप पिकअप ने बाइक पर टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप लेकर चालक फरार हो गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची कछवां थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। औराई कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त दुबे की तहरीर में कछवां थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। देर शाम उनका शव ज्ञानपुर पुलिस लाइन पहुंचा, जहां पुलिस अधीक्षक राजेश एस की मौजूदगी में उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रामकार की चार पुत्रियां और एक पुत्र है। इस घटना से पांचों संतानों के सिर से पिता का साया उठ गया। एसपी राजेश एस ने बताया कि हादसे में मृत एएसआई के परिजनों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed