{"_id":"59da75024f1c1bcf538b64ba","slug":"151507489026-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, कोहराम
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई (भदोही)।
थाना क्षेत्र के बाबूसराय बाजार में शनिवार की रात भरत मिलाप देख रहे एक युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। मृतक ज्ञानपुर के मर्चवार का निवासी था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के मर्चवार निवासी विद्याधर मिश्र का लड़का सत्य प्रकाश मिश्र (25) शनिवार की रात खाना खाने के बाद अपने दोस्त के साथ बाबूसराय का भरत मिलाप देखने के लिए गया। जीटी रोड के किनारे खड़ा होकर वह भरत मिलाप देख रहा था। उसी दौरान वाराणसी से इलाहाबाद जा रहे एक ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी जबकि ट्रक को कब्जे में ले लिया।