{"_id":"598cabca4f1c1b34228b472f","slug":"151502391242-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत के मामले में हत्या का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की मौत के मामले में हत्या का केस
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज (भदोही)। थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी डीएम बिंद की मौत मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसके अलावा, हत्यारों का सुराग लगाने के लिए तफ्तीश के तहत पूछताछ के लिए दो युवकों को उठाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत गला दबाने से हुई आया है।
मंगलवार को डीएम बिंद की लाश संदिग्ध हाल में छतमी के बगीचे में मिली थी। जानकारी होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पिता मटुकधारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी ले लिया। हिरासत में लिए गए दोनों युवक होलपुर और मदनपुर गांव के निवासी बताए गए।