फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मायके में विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत

मायके में विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत

Fri, 04 Aug 2017 01:18 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
मायके में विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत
दुर्गागंज (भदोही)। थाना क्षेत्र के बौरीबोझ चौर गांव में मायके में एक नवविवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी लाश घर से थोड़ी दूर एक सुनसान कमरे में पड़ी मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नीमचौर गांव के चौराहे के पास एक मकान में संदिग्ध हाल में विवाहिता का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। शव की पहचान गांव की सीता देवी (22) पुत्री भूल्लू बिंद के रूप में की गई। सूचना पाकर एएसपी डॉ. अनिल कुमार, भदोही सीओ परमहंस मिश्र, एसओ एसएन मिश्र, नायब तहसीलदार संजीव कुमार पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल और मृतका के घर का निरीक्षण किया। मृतका के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची युवती की मां ने गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। जानकारी पाकर मृतका के ससुराल सुरियावां थानाक्षेत्र के महदेपुर गांव से भी लोग पहुंच गए। बताया जाता है कि सीता का विवाह गत 24 मई को हुआ था। वह शादी के लगभग एक सप्ताह बाद मायके आ गई थी और तब से यहीं थी। वह सात बहन और दो भाइयों में दूसरे नंबर की थी। रात में वह घर से निकली। वह रात में घर से क्यों निकली और किसके साथ निकली यह कोई नहीं बता पा रहा। पुलिस मृतका के मोबाइल नंबर केे आधार पर मामले का खुलासा करने में जुटी है। हालांकि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मृतका का पति बाहर रहकर कमाता है। एएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed